अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड़ की कार्यकारिणी विस्तार और शपथ ग्रहण

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड़ की कार्यकारिणी विस्तार और शपथ ग्रहण 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड़ की कार्यकारिणी विस्तार और शपथ ग्रहण
मेवाड़ देहात एवं तहसील कार्यकारिणी विस्तार कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ

उदयपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा - मेवाड़ के महामंत्री हेमेंद्र सिंह दवाणा ने बताया की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से विचार कर देहात स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं व्यापक स्तर पर समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के साथ ही संस्कार, संस्कृति के सरक्षण और संवर्धन को ध्यान में रख युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने एवं गांवों में निवासरत परिवारों को शिक्षा एवं आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उदयपुर देहात कार्यकारिणी कि एकमत हो संभाग प्रभारी शक्ति सिंह करोही की अनुशंसा से घोषणा की। 

बैठक में रणजीत सिंह शक्तावत-कुन्थवास को उदयपुर देहात अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री चन्द्रवीर सिंह राजावत,  दो उपाध्यक्ष - राजेन्द्र सिंह राठौड़, भूपेंद्र सिंह शक्तावत को बनाया गया।

जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह रलावता ने तहसील स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए, गिर्वा तहसील अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह बाठेड़ा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणावत, महासचिव करण सिंह बम्बोरा, वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ चौहान, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह फिला, भींडर तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़ की नियुक्ति करी और नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

शपथग्रहण कार्यक्रम में महासभा मार्गदर्शक अजय सिंह पहल, नरेंद्र सिंह शेखावत, रिपुदमन सिंह राठौड़, अजित सिंह, वित्तमंत्री देवेंद्र सिंह भाटी, मंत्री भानुप्रताप सिंह थाणा,  शहर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह भभराणा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal