बच्चों के लिये ऐक्सिस बैंक द्वारा अखिल भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता
ऐक्सिस बैंक शनिवार 17 नवंबर को अपने सभी 1741 शाखाओं में एक अखिल भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता 'स्प्लैश' का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों के विषय में जागरुकता का प्रसार करना है, इसलिये इस पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम गो ग्रीन, सेव वाटर, सेव लाइफ , और वन अर्थ-वन फैमिली है।

ऐक्सिस बैंक शनिवार 17 नवंबर को अपने सभी 1741 शाखाओं में एक अखिल भारतीय पेंटिंग प्रतियोगिता ‘स्प्लैश’ का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों के विषय में जागरुकता का प्रसार करना है, इसलिये इस पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम गो ग्रीन, सेव वाटर, सेव लाइफ , और वन अर्थ-वन फैमिली है।
‘स्प्लैश’ निकटतम ऐक्सिस बैंक शाखा में एक सरल पंजीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये खुला है। प्रत्येक शाखा के विजेताओं की घोषणा की जाएगी और उन्हें 17 नवंबर को पुरस्कृत किया जायेगा तथा राज्य स्तरीय विजेताओं और राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा दिसंबर के अंत तक की जायेगी।
ऐक्सिस बैंक के मुख्य विपणन अधिकार मनीषा लाल गुप्ता ने बताया कि बैंक समाज के एक अभिन्न अंग होते हैं। स्प्लैश के माध्यम से हम पर्यावरण की जागरुकता का प्रयास कर रहे हैं तथा समूचे देश में अपने संभाग में रहने वाले अपने ग्राहकों तथा बच्चों को अपने साथ जोडऩा चाह रहे हैं।
