अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता समिति कलेक्ट्रेट पर देगी धरना
विश्व मातृ भाषा दिवस शुक्रवार 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
विश्व मातृ भाषा दिवस शुक्रवार 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
राजस्थान मोटियार परिषद् के संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर ने बताया कि समिति के सदस्य मातृ भाषा दिवस पर उपवास रखेगे और धरने पर बैठेंगे। समिति की ओर से देश विदेश तथा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदेश पाटवी शिवदान सिंह जोलावास ने बताया कि धरने में राजस्थानी मेाटियार परिषद्, राजस्थानी महिला परिषद्, राजस्थानी चिंतन परिषद् सहित शिव दल मेवाड़, बजरंग सेना, भारतीय जनता युवा मोर्चा, वीर मित्र मण्डल, मेवाड़ मित्र गौरव परिषद्, मेवाड शिव सेना, शुलधारिणि सेना, हिन्दू महासेवा टाईगर फोर्स, भारतीय मजदूर संघ, राजपुत करणी सेना, मेवाड क्षत्रिय महासभा, बजरंग दल सहित सामाजिक संगठनों का सहयोग भी रहेगा।
प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेन्द्र बारहठ ने बताया कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता नहीं होने से राज्य की प्रतिभाओं का नुकसान हो रहा है।
