हरियाणा में यहां बदले जाएंगे सभी पुराने जर्जर तार और बिजली के खंभे, 80 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

 | 
हरियाणा में यहां बदले जाएंगे सभी पुराने जर्जर तार और बिजली के खंभे, 80 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी   

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में सोहना और तावडू वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार की RDSS रिवांपेड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत सोहना और तावडू की बिजली व्यवस्था को सुधारने के सरकार ने 80 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दे दी है। इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली के अघोषित कट से नहीं लगने वाले है।

विधायक ने मिली जानकारी के अनुसार बताया की 80 करोड़ रुपये की लागत से सोहना क्षेत्र में पुराने जर्जर तार और बिजली के खंभों को बदलकर नए तार और खंभे लगाए जाएंगे। Haryana News

इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे और पुराने उपकरणों को हटाकर अत्याधुनिक तकनीक के स्मार्ट मीटर और उपकरण लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कट की समस्या कम होगी। Haryana News

PM मोदी की RDSS योजना का लाभ उठाने के लिए मिली जानकारी के अनुसार CM सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बिजली व्यवस्था के कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है। Haryana News सोहना की जनता को अब 24x7 बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News