आज 6 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जाने इस छुट्टी की बड़ी वजह ?
School Holiday 6 July : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज 6 जुलाई 2026 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एक महान शिक्षाविद थे। राजनीतिक जीवन में भी डॉ। मुखर्जी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने स्वतंत्र भारत की पहली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। School Holiday 6 July
बता दें डॉ साहब की जन्म जयंती के अवसर पर आज 6 जुलाई को पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी सरकारी शिक्षण संस्थानों और राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगी। कई निजी स्कूलों ने भी इस अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। School Holiday 6 July
सार्वजनिक अवकाश
बता दें वित्त विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक पूरे पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। School Holiday 6 July ध्यान रहे यह आदेश राज्य के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूल व सरकारी कार्यालयों के लिए भी लागू होगा।
आज मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में छुट्टी
जानकारी के अनुसार आज मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों और कॉलेज भारी बारिश को देखते हुए बंद रहने वाले हैं। BMC ने रविवार शाम को एक आदेश जारी किया है। School Holiday
अपने आदेश में BMC ने कहा, IMD ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ‘रेड' अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी। School Holiday
परीक्षाएं स्थगित की गई
IMD द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
