16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जाने सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला ?

 | 
16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जाने सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला ?

Schools Closed , Chhat Puja Holiday Date 2026: स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे का ऐलान कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आने वाले सोमवार को सरकारी दफ्तर, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यानी 16 नवंबर को स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। यह छुट्टी दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद घोषित की गई है। Schools Closed 2026

जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर यानी सोमवार को छठ पूजा का पर्व है। यह सूर्य देव और प्रकृति की आराधना का एक प्रमुख महापर्व है, जो मुख्यतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। दिल्ली समेत कई राज्यों में भी छठ पूजा का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। Schools Closed 2026

मिली जानकारी के अनुसार अधिसूचना में बताया गया है कि 16 नवंबर का अवकाश खासतौर पर दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) पर लागू होता है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी और स्टूडेंट्स छुट्टी से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक सरकारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News