हरियाणा में कल से 37 दिन बंद सभी स्कूल, स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत !
Udaipur Times, Haryana News Haryana School Holidays : हरियाणा प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 30 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है।
देशभर में कल 25 मई से नौतपा भी शुरू होने वाला है ऐसे में सरकार द्वारा छुट्टियों का ऐलान करना बच्चों के लिए बड़ी राहत भरी खबर मानी जा रही है। हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है वहीं स्कूलों में भी अब गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई गई थी।
इस अहम बैठक में फैसला लिया गया है कि आगामी 25 मई से स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं 30 जून को स्कूल दोबारा से खुलेंगे।


