24 अगस्त को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल ! ये नए आदेश जारी
Udaipur Times, School will be Closed : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बरेली जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के कांवड़ियों की भीड़, संभावित ट्रैफिक जाम और रूट डायवर्जन के कारण तीसरे और चौथे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशों पर यह आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
क्यों लिया गया छुट्टी का फैसला?
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार पर कछला घाट और हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़िया व शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए बरेली पहुंचते हैं। बच्चों और अभिभावकों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके इसलिए सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि यह आदेश जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों पर लागू होगा। School will be Closed
स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव रद्द
जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा की छुट्टी के साथ-साथ प्रशासन ने स्कूलों के समय को लेकर भी स्थिति साफ की है। पूर्व में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया था। लेकिन अब मौसम सामान्य होने के बाद इस हाफ-डे व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। School will be Closed शासन के टाइम एवं मोशन स्टडीज के दिशा-निर्देशों के तहत अब सभी स्कूल अपने नियमित (फुल-डे) टाइम टेबल के अनुसार ही संचालित होंगे।
