2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, दफ्तर और बैंक ! जानें छुट्टियों की तारीख ?
Udaipur Times, School Holiday : अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से खास है। महीने में कई प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पड़ने के कारण स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंकों में अलग-अलग दिनों पर अवकाश रहा है। अगस्त की कुछ छुट्टियां बीत चुकी हैं, जबकि अब महीने में दो प्रमुख छुट्टियां बाकी हैं। अगर आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या बैंक और सरकारी कार्यालय से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों की तारीख पहले से जान लेना बेहतर होगा। क्योंकि इससे छुट्टी वाले दिन बेवजह बाहर निकलने या जरूरी काम अटकने की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिये कि किन- किन तसरीखों में ये छुटियाँ रहने वाली हैं।
अगस्त में कौन-कौन से प्रमुख त्योहार?
अगस्त 2026 में हरेली तीज, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार आ रहे रहे हैं हालांकि हरेली तीज और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां बीत चुकी हैं, जबकि अब ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन की छुट्टियांअभी बाकी हैं।
इन त्योहारों के कारण कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, छुट्टी का नियम राज्य और स्थानीय प्रशासन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है लेकिन छुटियाँ निर्धारित रहेगी।
26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर की जाएगी छुट्टी।
26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज, दुआ और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, और नबी से सामूहिक रूप से दुआ मांगते हैं।
कई राज्यों और संस्थानों में इस अवसर पर स्कूल, सरकारी कार्यालय और अन्य संस्थानों में छुट्टी हो सकती है। बैंक अवकाश भी संबंधित राज्य की छुट्टियों की सूची पर निर्भर करेगा।
28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार।
अगस्त की दूसरी प्रमुख छुट्टी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर रहेगी। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार देते हैं औरबहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।
छुट्टी से पहले निपटा लें जरूरी अपने बैंकों से जुड़े सभी जरूरी काम
अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, बच्चों के स्कूल से जुड़ा काम करना है या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो छुट्टी की तारीख देखकर ही प्लान बनाएं। खासकर बैंक से जुड़े काम के लिए स्थानीय बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर जांच लें, क्योंकि बैंक की छुट्टियां राज्य के निर्देश अनुसार अलग अलग समय पर हो सकती हैं। ऐसे में अपने सभी प्लेंबिन दिनों को ध्यान में रख कर करें ।
