हरियाणा के सभी छात्रों को इलेक्ट्रिक बसों में मिलेगा फ्री सफर, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसों में भी फ्री बस सेवा की घोषणा की
हरियाणा रोडवेज का स्टूडेंट बस पास इन बसों में भी होगा मान्य- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस का किया शुभारंभ
*पानीपत में किए गए शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*
पानीपत की पावन धरती से कर रहे हैं हरियाणा में ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का विस्तार- मुख्यमंत्री
पानीपत से पांच जिलों के लिए 80 सिटी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए हो रहा है हर्ष
यह केवल बसें नहीं हरियाणा के स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन के भविष्य की शुरुआत
आज ही पानीपत में 7 करोड रुपए की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी किया उद्घाटन
प्रदेश के आठ जिलों में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जारी- मुख्यमंत्री
यह ई बस सेवा पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता करेगी कम और प्रदूषण को भी घटाएगी
शहरी जीवन को आसान और ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए हरियाणा सिटी बस सर्विस ला रही है एक नई क्रांति- मुख्यमंत्री
वर्तमान में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक समेत 10 बड़े शहरों में है सिटी बस सेवा उपलब्ध
यह नए हरियाणा की नई यात्रा और नए संकल्पों को पूरा करने की हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक - मुख्यमंत्री
गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे महानगरों के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें की जा रही है शुरू
चंडीगढ़- दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटू श्याम, हरिद्वार, अमृतसर आदि की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी
हरियाणा राज्य परिवहन को कार्य कुशलता के कारण देश में श्रेष्ठ परिवहन सेवा माना जाता है
पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2038 ड्राइवर और 1004 कंडक्टर हरियाणा राज्य परिवहन सेवा में नियमित पदों पर किए भर्ती- मुख्यमंत्री
प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए 7 नए चालक प्रशिक्षण संस्थान भी खोले गए
हम परिवहन सेवाओं को निरंतर आधुनिक व उत्तम बनाने पर कर रहे हैं ध्यान केंद्रित- मुख्यमंत्री
