एमएमपीएस में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2014 में स्थानीय सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

 | 
एमएमपीएस में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2014 में स्थानीय सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

स्कूल के प्राचार्य संजय दत्ता ने बताया कि कुल 196 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक अर्जित किए। विज्ञान संकाय में ऋषभ पोखरना ने 95.2, वाणिज्य संकाय में किंजल पंडया ने 95.2 प्रतिशत एवं कला संकाय में मिनल राज शक्तावत ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

आर्टस् संकाय में मिनल प्रथम, विपुल द्वितीय एवं यशंवत तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में किंजल पण्ड्या प्रथम, तरूण सेहलोत द्वितीय एवं विशाल सुराना तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में ऋषभ पोखरना प्रथम, अपूर्वा जैन द्वितीय एवं अली अब्बास लारजी तृतीय स्थान पर रहे।

90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में किंजल पण्ड्या, तरूण सेहलोत, विशाल सुराना, ऋषभ पोखरना, अपूर्वा जैन, अली अब्बास लारजी, अभिनव जैन, अदिति कावडिय़ा, अली असगर कागजी, दर्शन दालसनिया, दिविक, प्रतीक चपलोत, प्रीक्षा जैन, रिया दोशी, श्रेयांस मेहता, सोम्यल नावेदिया, सुयश भण्डारी, तशीम, तुषार एवं तुषार भण्डारी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal