हरियाणा में इन सभी पेट्रोल पंपों पर गिरेगी गाज ! सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब 200 लीटर से ऊपर तेल ग्राहकों को देने पर पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई होने वाली है। जानकारी के अनुसार सरकार ने 200 लीटर तेल को लेकर नये नियम लागू किए है जिसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को इससे ज्यादा तेल देने पर पंपों पर सरकार एक्शन लेने वाली है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा डीजल पर 200 लीटर खरीद लिमिट का असर अब हरियाणा में पेट्रोल पंप संचालकों पर भी पड़ रहा है। आदेशों का पालन करने में पेट्रोल पंप संचालकों की नींद उड़ी हुई है। अब कंपनी ने नियम और सख्त कर दिए हैं। Haryana News
कंपनियों ने पेट्रोल पंप के हर नोजल पर ऑटोमेशन लगा दिया है, इससे पेट्रोल पंप संचालक अब 200 लीटर से ज्यादा तेल नहीं दे पाएंगे।
निगरानी करने के आदेश
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में सरकारी आदेश के बावजूद कुछ पंपों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पेट्रोल पंप कंपनियों की निगरानी में यह बात सामने आई है कि आदेश लागू होने के बाद भी पेट्रोल पंपों द्वारा 200 लीटर से अधिक के ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं। Haryana News
इस गड़बड़ी को रोकने के लिए तेल कंपनियों और प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप डीलरों को सख्त हिदायत जारी की है। जानकारी के मुताबिक डीलरों से कहा गया है कि वे स्वयं रिटेल आउटलेट पर उपस्थित रहें और हर बड़े लेन-देन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें। Haryana News
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है की कि यदि किसी भी कर्मचारी की ओर से नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उसकी अंतिम जिम्मेदारी और जवाबदेही सीधे पेट्रोल पंप डीलर की होगी।
