राजस्थान की ये सभी सड़कें जल्द होगी चकाचक, सरकार ने दी करोड़ों रुपये की सौगात
Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार की बजट घोषणा एवं विधायक कोष से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 22.5 करोड़ रूपए की सड़कें बनाई जाएंगी। इसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों सहित अंदरूनी क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रें में सड़कों के विकास एवं निर्माण कार्यों की अनुशंसा की गई थी, जिनकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त विधायक मद से भी कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी, यातायात सुगम होगा तथा क्षेत्र के सौंदर्य एवं आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
राजस्थान बजट घोषणा 2026-27 के अन्तर्गत जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स के आगे तक, बजरंगगढ़ चौराहा से महावीर सर्किल होते हुऎ आगरा गेट तक, लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक, वार्ड 2 फ्लोरन्स रेजीडेन्सी से गर्वमेन्ट स्कूल तक, वार्ड 3 गणपति नगर में बडकेश्वर महादेव मन्दिर से अटलांटिका होटल तक, वार्ड 3 अम्बे विहार में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में, वार्ड 4 संत कंवर राम कॉलोनी की विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में, वार्ड 5 चमत्कारी महादेव मंदिर से तेलियों की बगीची गेट तक एवं अन्य क्षतिग्रस्त गलियों में, वार्ड 5 प्रकाश नगर स्थित पानी फिल्टर कार्यालय के पास वाली गली में, वरूण सागर रोड़ स्थित कीर्ति नगर मुख्य, वार्ड 64 व 65 जवाहर नगर मुख्य मार्ग, वार्ड 67 व 72 रेम्बल रोड़ शिव मंदिर से इंदिरा कॉलोनी नाले तक, वार्ड 71 सागर विहार कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में, वार्ड 74 छतरी योजना मुख्य मार्ग, वार्ड 79 फ्रेण्डस कॉलोनी में कुमावत ईमित्र की दुकान तक, वार्ड 80 सरस डेयरी के पास वाली मुख्य सड़क एवं आरपीएससी कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में तथा वरूण सागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर में कुल 10 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
इसी प्रकार राजस्थान बजट घोषणा 2026-27 बिंदु संख्या 295 नॉन पेचेबल सड़कों के अन्तर्गत बस स्टैण्ड अम्बेडकर सर्किल से अग्रसेन सर्किल तक, आनासागर सरक्यूलर लिंक रोड (जवाहर रंगमंच से पुरानी चौपाटी तक), क्लॉक टावर थाने से अपना बाजार होते हुऎ पार्वती ऑयल मिल्स तक, वार्ड 3 कृष्णा विहार कॉलोनी में विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में, पंचौली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस तक, वार्ड 63 प्रताप नगर गेट से पुलिया तक, वार्ड 71 पत्रिका. ऑफिस से एम-37 दीप एन्टंप्राईजेज तक, वार्ड 71 अर्बन हाट के पीछे वाली सडक से जेराई फिट्नेस तक, वार्ड 10 लौगिया मौहल्ला रमेश सोनी जी के मकान से अम्बें माता मंदिर तक, वार्ड 74 जी ब्लॉक झूलेलाल पार्क के पास वाली गालियां व गली न 6 में, वार्ड 68 हाथीभाटा मुख्य सड़क हाथीभाटा पावर हाऊस से बैंक ऑफ महाराष्ट्रा तक सड़क निर्माण, हाथीखेड़ा मुख्य सड़क पर सी.सी सड़क, मुख्य सडक बोराज का रिनिवल का कार्य, वरूण सागर रोड स्थित रावत नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बाड़ी नदी से केसर स्वीट्स से शिव रेजिडेंसी तक एवं ललित केसवानी के मकान के सामने सडक मय ब्लॉॅक निर्माण तथा वरूण सागर रोड़ के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल निर्माण सहित कुल 7 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
राजस्थान बजट घोषणा 2026-27 बिंदु संख्या 295 मिसिंग लिंक सड़कों के तहत वरूण सागर रोड़ स्थित गणेश मंदिर के पास वाली गली में राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेडा जाने वाले मार्ग का निर्माण, ग्राम लोहागल कुम्हार मौहल्ला में लाछी बाई के मकान से गिरधारी लाल जी के मकान तक, ग्राम माकडवाली में महादेव जी के मकान से रेल्वे पुलिया तक, ग्राम माकडवाली में गोपाल गुर्जर जी दुकान से कुम्हार मौहल्ला में, वरूण सागर से अजयसर सड़क का निर्माण, ग्राम काजीपुरा तेजाजी मन्दिर से रतन पाचुजी के मकान तर्क एवं भैरव मंदिर सड़क पर रिटेनिग वॉल काजीपुरा ग्राम में, रावत कॉलोनी बोराज में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण, काजीपुरा स्थित लक्की चौराहा स्थित गली नं. एक वर्मा टेंट हाऊस से सोनू स्वामी, दिलीप सिंह जी के मकान तक, वरूण सागर रोड़ स्थित चामुण्डा कॉलोनी में, वार्ड 78 ईदगाह स्थित गली नं. 2 में, वार्ड 80 खाटू श्याम कॉलोनी गली नं. एक मंजु शर्मा जी वाली गली में सडक मिर्नाण, वार्ड 80 रातिडांग सरकारी स्कूल से शिव मंदिर नंदा जी के मकान तक, वार्ड 2 में सूर्यनगरी कॉलोनी में, वार्ड 67 अभय मेहरा जी के मकान से मधुर मोहन रंगा जी के मकान तक (रघुनाथ मार्ग 2), चुड़ी बाजार जे.पी. ज्वैलर्स के पास कृष्णा टावर वाली गली में अमरेश्वर महादेव मंदिर तक, वार्ड 75 करनी नगर राम मेघानी वाली गली एवं विभिन्न गलियों में, वार्ड 74 साकेत कॉलोनी की विभिन्न क्षतिग्रस्त गलियों में, वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर मुख्य सड़क जैन मंदिर के सामने से टीचर्स कॉलोनी तक, वार्ड 5 बजरंग कॉलोनी विश्वनाथ विहार कॉलोनी में कुल 5.5 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
