राजस्थान की ये सभी रेल सेवाएं रहेगी रेगुलेट, देखें पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Railway News : पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा मण्डल के दरा-कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य आरयूबी संख्या 148 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण कुछ रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 22997, झालावाड सिट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को झालावाड सिटी से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 03 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 27.07.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
हनुमानगढ़-सादुलपुर खंड पर स्थित समपार सं. सी-80 पर होगा अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, वाहनों के आवागमन हेतु आगामी 10 महीनों तक रहेगा बंद
बीकानेर रेल मंडल के हनुमानगढ़-सादुलपुर खंड पर स्थित समपार सं. सी-80 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य होगा इस कारण से यह समपार दिनाँक 22.07.26 से वाहनों के आवागमन हेतु आगामी 10 महीनों तक बंद रहेगा।
अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 62 ए ( सिद्धमुख- भीमसाना रोड से) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
कृते वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उ.प.रेलवे, बीकानेर
22.07.2026
