'सारा लोहा उन लोगों का, अपनी केवल धार'
कविता अंतत: समाज की आलोचना है और छंद कविता का अनिवार्य लक्षण नहीं है। सौंदर्य की म
कविता अंतत: समाज की आलोचना है और छंद कविता का अनिवार्य लक्षण नहीं है। सौंदर्य की महत्तम अवस्था अलंकार विहीन होने में है। केवल अलंकरण से कविता नहीं होती। कवि जीवन के सारे कर्म करते हुए भी वह अपनी कविता के लिए शब्द एवं विषयों की तलाश कर लेता है। वह किसी वर्जना में विश्वास नहीं करता, हर अनुभव के बारे में लिखता है। ये विचार साहित्य अकादमी सहित कर्इ पुरस्कारों से सम्मानित हिन्दी साहित्य जगत के ख्यातनाम कवि प्रो. अरुण कमल ने व्यक्त किए।
हिन्दी विभाग की संस्था ‘समग्र’ द्वारा आयोजित विस्तार व्याख्यान में बोलते हुए प्रो. अरुण कमल ने बताया कि कविता की भाषा आम जन की भाषा होती है। बोलते हुए कविता में ऐसी शकित भरी जाती है कि वह जीवन का मंत्र बन जाती है। उन्होंने बताया कि कविता में सांस की लय अंत तक चलती है, उसे पकड़ने पर ही कविता समझ में आती है। मुझे मेवाड़ क्षेत्र से शांत होना, पोल खुलना, ठंडा करना आदि ऐसे नए मुहावरे मिले, कवियो को ऐसे ही नए मुहावरों की तलाश रहती है। कवि नए शब्दों एवं मुहावरों की तलाश में उसी प्रकार रहता है जैसे शेर अपने शिकार की।
कार्यक्रम में उन्होंने अपनी कविता ‘धार’ एवं ‘घोषणा’ का सस्वर वाचन किया। विधार्थियों के प्रश्नो का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि आज हम अविश्वास की हद पर पहुँच रहे हैं। आज मनुष्य का मनुष्य पर से विश्वास उठता जा रहा है, कवि ऐसे ही समाज के बारे में लिखता है। कविता इत्र है, अनेक किवंटल फूलों का सत्त है। इसका फार्मूला या सूत्र तुरंत पकड़ में नहीं आता है। कविता बराबरी, दोस्ती एवं जीने की भावना व्यक्त करती है।
इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। अथिति परिचय विभाग के शोधार्थी पुखराज ने दिया। आभार डा नवीन नन्दवाना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल माली ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विधार्थी उपसिथत रहे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal