हरियाणा के इन जिलों से जल्द हट सकते है सभी टोल प्लाजा, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फ्री सफर
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिल सकती है। खबरों की माने तो दोनों शहरों को जोड़ने वाले चार टोल प्लाजा अगले महीने बंद हो सकते हैं।
इन सभी टोल संचालन कर रही रिलायंस इंफ्रा कर रही है जिसका कॉन्ट्रैक्ट 12 जून को समाप्त होने वाला है, जिसके बाद सरकार फैसला कर सकती है कि टोल व्यवस्था जारी रखें या खत्म करे। Haryana News
वाहनो की आवाजाही
मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर प्रतिदिन 1 लाख से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। यदि टोल वसूली बंद हो जाति है तो लाखों वाहन चालकों के लिए सफर भी आसान हो जाएगा।

शुरू हुई योजना
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2009 में शुरू हुई गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा ने फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से सोहना तक सड़क बनाई गई थी परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी ने गुरुग्राम के बंधवाड़ी और नून्हेरा तथा फरीदाबाद के पाखल और पाली क्रेशर जोन में टोल प्लाजा स्थापित कर वसूली शुरू की थी। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है। Haryana News
योजना
रिलायंस इंफ्रा ने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है। PWD ने समय-सीमा बढ़ाने के पक्ष में सहमति नहीं दी है और टोल व्यवस्था समाप्त करने की सिफारिश की है। Haryana News
लिखा पत्र
इस बीच बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने CM को पत्र लिखकर टोल प्लाजा हटाने की मांग की है। उनका कहना है ये सभी टोल हटने से लंबा जाम खत्म होगा और वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।
