दिल्ली से चलने वाली ये सभी रेल सेवाएं रद्द ! देखें पूरी लिस्ट
Udaipur Times, Railway News : रेल सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के कारण कुछ रेल सेवाएँ रद्द रहेगी।
दिल्ली क्षेत्र में रेल परिचालन प्रभावित होने से उत्तर रेलवे द्वारा कुछ रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित नई रेल सेवाएं रहेगी-
1. गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली -हिसार सेवा दिनांक 22 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली–रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 22 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 54417, दिल्ली–रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 22 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 54420, रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 22 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा जारी रखी गई है।

