हरियाणा में पुलिसकर्मियों के भत्ते E-सैलेरी पोर्टल पर होंगे दर्ज, देखें पूरी जानकारी

 | 
हरियाणा में पुलिसकर्मियों के भत्ते E-सैलेरी पोर्टल पर होंगे दर्ज, देखें पूरी जानकारी 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पुलिस कर्मियों को वेतन के साथ मिलने वाले विभिन्न भत्तों को E-सैलेरी पोर्टल पर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से कोषागार एवं लेखा विभाग को पत्र भेजकर मौजूदा भत्तों और उनकी दरों की जानकारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इससे कर्मचारियों के वेतन में संबंधित भत्तों का भुगतान दर्ज व जारी करने की प्रक्रिया सुचारु होगी। पत्र के अनुसार पुलिसकर्मियों को पद के अनुसार जोखिम, वाहन, मोबाइल किट रिचार्ज, रखरखाव और कठिनाई भत्ता दिया जा रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक जोखिम भत्ता इंस्पेक्टर से कांस्टेबल तक 5000 रुपये मासिक है। वाहन भत्ता संबंधित पद के अनुसार 1000 रुपये तक है। मोबाइल किट रिचार्ज भत्ता भी पद के अनुसार अलग-अलग है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार राशन भत्ते की मासिक दर कांस्टेबल से DSP तक HP और IRB में 2100 रुपये, अन्य इकाइयों में 1500 रुपये और कक्षा-चार कर्मचारियों के लिए 800 रुपये है। कमांडो फोर्स में 100 रुपये प्रतिदिन राशन राशि दी जाती है। 

वर्दी भत्ता सालाना डीएसपी से एसआई तक 10 हजार और हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को 7500 रुपये है। प्रशिक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत विशेष भत्ता भी मिलता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News