हरियाणा में बिजली विभाग का ALM गिरफ्तार, ₹15 हजार रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में बिजली विभाग का ALM गिरफ्तार, ₹15 हजार रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ACB टीम ने हरियाणा के फतेहाबाद में रतिया के गांव रत्ताखेड़ा में तैनात बिजली निगम के सहायक लाइनमैन (ALM) सतपाल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सहायक लाइनमैन ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में 15 हजार रुपए में सब कुछ तय हुआ। Haryana News

विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। किसान ने शिकायत दी थी कि बिजली लाइन बदलने और संबंधित कार्य के लिए सहायक लाइनमैन उससे रिश्वत मांग रहा था। 

लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। Haryana News 

केस दर्ज

विजिलेंस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News