आलोक सी. सै. स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया 67वां स्वतन्त्रता दिवस
आलोक संस्थान के आलोक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हिरण मगरी में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आलोक संस्थान के आलोक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हिरण मगरी में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक डा. प्रदीप कुमावत ने झण्डारोहरण किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डा. प्रदीप कुमावत थे।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजर सुरेन्द्र कुमार टांक, उप प्राचार्य शशांक टांक, रेण कला व्यास सहित सभी अध्यापक, अध्यापिकाएँ तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
इस अवसर पर डा. प्रदीप कुमावत ने सभी को 67वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली है की वे 6 ऋतुओं के देश में रहते है। हम आजादी के बाद भी आजाद नहीं है। हम सब मिलकर छोटे से छोटा कार्य करके इस देश की सेवा करें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शारीरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें प्रमुख रूप से मास पीटी, योग प्रदर्शन, कविता पाठ, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, देशभक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी उपस्थित अध्यापकों एवं अतिथियों ने सराहा।
स्वागत् उद्बोधन उप प्राचार्य शशांक टांक ने दिया।