आलोक के छात्र विज्ञान ड्रामा में राज्य स्तर पर पुरस्कृत
विज्ञान एंव प्रोधौगिकी विभाग द्वारा बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा में आलोक के 8 छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञान एंव प्रोधौगिकी विभाग द्वारा बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा में आलोक के 8 छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर टीम लीडर मनमोहन भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान की 5 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें आलोक के छात्र, छात्राओं ने खेजड़ी विषय पर अपना नाटक प्रस्तुत कर वहाँ उपसिथत वैज्ञानिकों एवं महानुभावों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत करने वालों में मशहूर राष्ट्रीय कार्टूनिस्ट पंकज गोस्वामी, सीनियर रिटायर्ड वैज्ञानिक डा. शेखर भार्गव, सहायक निदेषक उच्च शिक्षा के अरूण शांडिल्य एवं बीकानेर विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग के प्रमुख राजेन्द्र राणा ने टीम को सराहा एवं सम्मानित किया।
इस नाटक में वैश्णोर्इयों द्वारा जीव प्रेम एवं खेजड़ी संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अवसर पर आलोक संस्थान के चेयरमेन ष्यामलाल कुमावत, निदेशक डा. प्रदीप कुमावत, टेक्नीकल निदेषक निश्चय कुमावत एवम विज्ञान अध्यापिका डा. मधुबाला पुरोहित ने राज्य स्तर पर चयनित छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।