हरियाणा में फैमली ID में अकेले... घर में परिवार संग रहते मिले तो उसी के साथ जुड़ेगा नाम

 | 
हरियाणा में फैमली ID में अकेले... घर में परिवार संग रहते मिले तो उसी के साथ जुड़ेगा नाम

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार अकेले रहने वाले लोगों के लिए नई योजना बनाने पर विचार कर रही है। राज्य में 3,88,360 ऐसे परिवार हैं, जिनमें सिर्फ एक-एक सदस्य है। सरकार योजना लागू करने से पहले यह जांच करा रही है कि क्या ये लोग सच में अकेले रहते हैं। इन लोगों की वेरिफिकेशन शुरू की गई है। टीम संबंधित पते पर जाकर जांच कर रही है। कोई व्यक्ति परिवार के साथ रहते हुए खुद को सिंगल बताता मिला तो उसे परिवार के साथ जुड़ने को कहा जाएगा। शेष पेज 4 पर

किस जिले में कितने सिंगल

जिला      संख्या     जिला     संख्या
अम्बाला 23,975 कुरुक्षेत्र 18,473
भिवानी 20,948 महेंद्रगढ़ 15,642
चरखी दादरी 8,081 नूंह 6,891
फरीदाबाद 19,981 पलवल 13,096
फतेहाबाद 17,657 पंचकूला 5,457
गुरुग्राम 14,673 पानीपत 15,820
हंसी 9,220 रेवाड़ी 14,443
हिसार 19,669 रोहतक 17,764
झज्जर 13,945 सिरसा 24,238
जींद 18,588 सोनीपत 18,978
कैथल 18,868 यमुनानगर 22,116
करनाल 28,837 कुल 3,88,360

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News