अरावली द्वारा एल्युमिनी-मीट-2014

अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्ट्डीज, उदयपुर के द्वारा संस्थान के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह संस्थान के सभागार में आज आयोजित हुआ।

 | 
अरावली द्वारा एल्युमिनी-मीट-2014

अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्ट्डीज, उदयपुर के द्वारा संस्थान के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह संस्थान के सभागार में आज आयोजित हुआ।

समारोह अन्तर्गत 2008-2012 एवं 2009-2013 बेच के छात्रों का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन हुआ। इस आयोजन में संस्थान के पूर्व छात्रों ने कॉलेज के प्रति अपना आभार व्यक्त किया व अपने अब तक के अनुभव को आपस में व्यक्त किया।

संस्थान के समुह निदेशक हेमन्त धाभाई के अनुसार इस समारोह का मुख्य उद्धेश्य छात्रों का महाविद्यालय के साथ पूर्ववत सम्बंद्ध भविष्य में भी बना रहें तथा छात्रों के गमन के बाद कॉलेज में हुए सकारात्मक परिवर्तन से अवगत करवाना हैं।

इस समारोह में एल्युमिनी एक्सिक्युटिव कमेटी का चयन किया गया जो वर्ष भर संचालित होने वाले एल्युमिनी सम्बन्धित कार्यक्रमों का संचालन करेगी। जिसमें संस्थान के 2008 बेच के छात्र अजय चौधरी (अध्यक्ष), चन्द्र प्रकाश बोराना (उपाध्यक्ष), ईशान चक्रवर्ती (सचिव), रिनी इब्राहिम (संयुक्त सचिव) को सर्वसम्मती से चुना गया।

अन्त में संस्थान के प्लेसमेन्ट आफिसर सुनील शर्मा ने उपस्थित सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया व भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News