मौत को हमेशा याद रखे- डॅा. शिवमुनि

श्रमणसंघीय आचार्य डाॅ. शिवमुनि महाराज ने कहा कि हमनें अनंत बार जन्म-मरण किया है। जन्म के साथ मरण लगा हुआ है। जन्म और मरण जीवन के दो छोर हैं। मृत्यु एक दिन भी को आनी है। जन्म की खबर तो नौ महिने पहले पता चलती है लेकिन मृत्यु की खबर एक सेकेण्ड पहले भी नहीं मिलती है। अपने कर्मो के अनुसार मृत्यु के बाद गति मिलती है। जन्म में सुखी और मृत्यु में दुःखी होते है।

 | 

वे आज महाप्रज्ञ विहार स्थित शिवाचार्य समवसरण में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन्म हुआ उसी समय से मृत्यु की ओर हमारी यात्रा का आरंभ हो जाता है। सूर्योदय के समय से ही सूर्यास्त की तैयारी हो जाती है। जन्म के आंचल में ही मृत्यु छिपी है। जलते दीपक को लेकर हवा के सामने चलने जैसे जिन्दगी हैं। मृत्यु रूपी तेज हवा का एक झोंका जीवन-दीप को बुझा देता हैं। हर क्षण मृत्यु का पैगाम लेकर आती है। पैगाम की हकीकत यही है कि मैं तो जा रहा हूँ एक दिन तुम्हारी भी बारी आने वाली है।

उन्होंने कहा कि मौत को हमेशा याद रखना दुनियां में अगर मौत नाम की चीज न होती तो लोग इतने धार्मिक भी न होते और स्थान, मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारों का भी नामोनिशान नही होता है। एक दिन मरना भी है इसी डर से लोग धार्मिक बने हुए हैं और वे स्थानक, मंदिर जाते है। मृत्यु अटल सत्य है। जीवन का शाश्वत सत्य है कि मृत्यु एक दिन जरूर आनी है। मनुष्य को कुछ मिले न मिले मृत्यु तो एक दिन हर मनुष्य को अवश्य मिलेगाी। मृत्यु आने से पहले जो जाग जाता है उसका जीवन और मृत्यु दोनों महोत्सव बन जाते हैं। जो मृत्यु से नहीं जागता है उसका जीवन और मृत्यु दोनों मातम बन जाया करता हैं।

आचार्यश्री ने कहा कि जब भी किसी को मौत आती है तो हम सोचते सामने वाले की मौत आई है। मेरी तो सत्तर साल बाद आएगी। जब किसी की अन्तिम यात्रा में जाओं तो सोचना एक दिन मेरी भी ऐसी यात्रा निकलेगी। मौत तो सबकी आती हैं। किस समय और कहां आनी हैं यह आपको नहीं पता नहीं तो आप कुछ उपाय कर लेते।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News