राजस्थान के अमन ने जीता राष्ट्रीय मुक्केबाजी मे स्वर्ण पदक
गोवाहाटी मे चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण , 1 रजत एंव 2 कांस्य प्राप्त किये , राजस्थान के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुंडावत ने बताया कि राजस्थान के अमन ने 54 किलो भार वर्ग मे अरुणाचल प्रदेश के टी थेमोन्न को हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया
गोवाहाटी मे चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण , 1 रजत एंव 2 कांस्य प्राप्त किये , राजस्थान के बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुंडावत ने बताया कि राजस्थान के अमन ने 54 किलो भार वर्ग मे अरुणाचल प्रदेश के टी थेमोन्न को हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया , 80 किलो भारवर्ग मे लक्ष्य चाहर को हरियाणा के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा व् रजत पदक से संतोष करना पड़ा , कांस्य पदक लोकेश खींची एंव हर्ष चौधरी ने जीते , राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फ़तेह सिंह राठोड एंव सचिव नरेंद्र निर्वाण ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है