भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला छुट्टियों का समय! जानें हरियाणा समेत देशभर में कितने दिन का रहेगा अवकाश

 | 

Udaipur Times, School Holiday 2026, Summer School Holidays 2026 : स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और हरियाणा के कई इलाकों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में जिला प्रशासनों ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और पूरे हरियाणा में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। School Holiday 2026

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-NCR में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों और टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 11 मई 2026 से सभी सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी है। राजधानी में स्कूल 1 जुलाई तक बंद रहेंगे। हालांकि क्लास 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक रेमेडियल और एक्स्ट्रा क्लासेज जारी रहेंगी। School Holiday 2026
  
जानकारी के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में सरकार की ओर से गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होनी हैं, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। कई निजी स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। साथ ही स्कूलों को दोपहर 1 बजे से पहले बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके। School Holiday 2026

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सरकारी और निजी स्कूल 1 जून से 30 जून तक बंद रहेंगे। School Holiday 2026 ऐसे में जिला प्रशासन प्राइमरी स्कूलों को पहले बंद करने या स्कूलों के समय में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसी वजह से परिवार वाले और स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News