डायबिटीज में क़ारगर है आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली-औदिच्य

राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत ६९वां शिविर शनिवार प्रातः ९ बजे से ११.३० बजे तक निःशुल्क डायबिटीज जांच की गई। शिविर में ११८ महिला पुरुषों रोगियों ने जांच करवाई। जिसमें अधिकांश में डायबिटीज रोग पाया गया।

 | 

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयासार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर साथ ही आलू, चावल, दही, मिठाई, ज्यूस से परहेज करना चाहिए व आयुर्वेद में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर डायबिटीज से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर डायबिटीज से बचने के उपायो के बारे में पेम्पलेट भी वितरित किये गये। शिविर में पवन नागौरी, नर्स रूकमणी खराड़ी, इन्दिरा डामोर, श्ंाकरलाल मीणा ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News