बिहार से राजस्थान तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आगरा सहित 23 स्टेशनों पर होगा ठहराव

 | 
बिहार से राजस्थान तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, आगरा सहित 23 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Udaipur Times, Darbhanga to Jaipur Amrit Bharat Express : रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर (Khatipura) से दरभंगा के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। इस ट्रेन को 21 जून यानि की आज रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा खातीपुरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन खासकर कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए सस्ती और बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इसका संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जोन द्वारा किया जाएगा।

शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन पहुंचेगी दरभंगा

इस ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल रन के रूप में 21 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन संख्या 09711 के रूप में चलेगी, जो खातीपुरा से शाम 4:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी। वाणिज्यिक सेवा 22 जून से शुरू होगी और यह ट्रेन नियमित रूप से जयपुर-दरभंगा रूट पर चलेगी।

ट्रेन नंबर और रूट

जयपुर (Khatipura) से दरभंगा: ट्रेन नंबर 19725
दरभंगा से जयपुर (Khatipura): ट्रेन नंबर 19726
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल–गोरखपुर रूट से होकर गुजरेगी।

23 प्रमुख स्टॉपेज

इस रूट पर कुल 23 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिनमें दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ क्षेत्र के स्टेशन, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी और दरभंगा आदि शामिल हैं।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

ट्रेन 19725: खातीपुरा से रात 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दरभंगा पहुंचेगी ट्रेन 19726: दरभंगा से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर पहुंचेगी यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

ट्रेन में होंगे कुल 22 कोच

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल सेकेंड क्लास कोच, 1 पैंट्री कार और  2 पार्सल वैन शामिल हैं।

यह ट्रेन जयपुर और दरभंगा के बीच किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही यह उत्तर भारत के कई राज्यों को जोड़ते हुए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और यात्रियों को सस्ती लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प देगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News