डॉ. भानावत सहित 12 साहित्यकारों को अमृत सम्मान

राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का अकादमी का सर्वोच्च साहित्य मनीषी सम्मान जयपुर के डॉ. तारा प्रकाश जोशी एवं जनार्दनराय नागर सम्मान जोधपुर की डॉ. सावित्री डागा को प्रदान किया गया। इसके साथ ही उदयपुर के डॉ. महेन्द्र भानावत सहित प्रदेश के 12 साहित्यकारों को अमृत सम्मान से नवाजा गया।

 | 

जयपुर के राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में ये सम्मान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी ने दिये।

समारोह में साहित्य मनीषी सम्मान से सम्मानित डॉ. ताराप्रकाश जोशी को 2 लाख 51 हजार, जनार्दनराय नागर सम्मान से सम्मानित डॉ. सावित्री डागा को 1 लाख तथा अमृत सम्मान प्राप्तकर्ता को 21 हजार रूपये सहित प्रत्येक को प्रशस्ति एवं सम्मान पत्र, शॉल तथा अकादमी के प्रकाशन भेंट किए गए।

अमृत सम्मान प्राप्त करने वालों में उदयपुर के डॉ. महेन्द्र भानावत के अलावा मुश्ताक अहमद ‘राकेश’ (जयपुर), सुरेश पंडित (अलवर), विनोदशंकर दवे (जयपुर), प्रकाश परिमल (जयपुर), माधुरी शास्त्री (जयपुर), विद्यासागर आचार्य (बीकानेर), ओंकार पारीक (उदयपुर), श्याम आचार्य (जयपुर), नरसिंग देव गुजराती (जोधपुर), जसदेव सिंह (जयपुर) तथा नंदलाल परशरमाणी (सलूम्बर) थे।

विद्यासागर आचार्य, ओंकार पारीक एवं नरसिंग देव गुजराती की अनुपस्थिति में ये सम्मान उनके परिजनों ने ग्रहण किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News