एमूकोन 2017 का समापन
गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में चल रहे तीन दिवसीय एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स के प्रथम अधिवेशन का समापन समारोह रविवार 3 सितम्बर को गीतांजली सभागार में हुआ।
गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में चल रहे तीन दिवसीय एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स के प्रथम अधिवेशन का समापन समारोह रविवार 3 सितम्बर को गीतांजली सभागार में हुआ।
इस अवसर पर आयोजन सचिव डाॅ आशीष शर्मा ने सभी आगन्तुको, विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ. डीपी सिंह ने एण्डोक्रोनोलोजी विकारों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त लेबोरेटरी गुणवत्ता सुधार के बारे में मुम्बई की डाॅ. ममता पेडनेकर ने जानकारी दी। इसके साथ ही, अमेरिकन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज के डीन डाॅ. एसएस कोशिक भी मौजूद थे।
समापन समारोह में अमेरिकन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज के डीन डाॅ. एस. के कौशिक एवं आरएनटी काॅलेज के डीन डीपी सिंह ने पोस्टर, शोधपत्र एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। क्विज प्रतियोगिता में डाॅ. अश्विन चौधरी प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में डाॅ. उत्कर्श शर्मा प्रथम, बेस्ट पेपर एवार्ड डाॅ. शिखा मेहता को दिया एवं यंग साइन्टिस्ट अवार्ड डाॅ. पियूष जोशी को प्रदान किया।