अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमत में हुई बढ़ोतरी, आज से लागू होगी नई कीमत

 | 
अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमत में हुई बढ़ोतरी, आज से लागू होगी नई कीमत 

Udaipur Times, Milk Price Hike:  आम लोगों के लिए बड़ी जरूरी खबर सामने आई है।  प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जानकारी के लिए आपको बता दें की यह बढ़ोतरी आज गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को जारी एक बयान में अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। जानकारी के अनुसार, मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया।

जीसीएमएमएफ ने बताया कि हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले 'अमूल ताजा' टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर और 'अमूल गोल्ड' दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध के उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में भारी बढ़ोतरी के कारण कीमतों को बढ़ाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News