मनाली में रहकर खुद का काम करने वाले कर्मचारी ने बताया महीने का कुल खर्च, देखें पूरा हिसाब

 | 
मनाली में रहकर खुद का काम करने वाले कर्मचारी ने बताया महीने का कुल खर्च, देखें पूरा हिसाब 

Udaipur Times, Cost of Living in Manali : बहुत लोगों का सपना होता है मनाली जैसे किसी पहाड़ी इलाके में जाकर रहें और वहीं पर वर्क फ्रॉम करते हुए वहां की प्राकृतिक सुंदरता के मजे ले। लेकिन खर्चों से डर लगता है कि ना जाने वहां पर कितना ज्यादा खर्च होगा हमारा बजट उतना हो पाएगा या नहीं। हाल ही में एक कॉर्पोरेट कर्मचारी ने अपना मनाली का पूरा मासिक खर्च बताया है, जो सुनकर कई लोगों की सोच बदल गई है।  

मनाली में रहकर रिमोट जॉब 

अजय शर्मा नाम के यह शख्स दिल्ली से हैं, लेकिन फिलहाल मनाली में रहकर रिमोट जॉब कर रहे हैं। उन्होंने वहां 1 BHK फ्लैट लिया है और उसी में रहकर अपना काम और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों संभाल रहे हैं। उनके मुताबिक, शुरुआत में भी यही डर था कि पहाड़ों में रहना महंगा होगा, लेकिन असलियत थोड़ी अलग निकली।

14,000 रुपये घर का किराया

अजय ने मनाली में 1 BHK लिया है। इस फ्लैट का किराया 14000 है और इसमें इलेक्ट्रिसिटी के साथ वाई फाई का खर्च भी जुड़ा हुआ है। इसके साथ वो किचन में खाना भी बनाते हैं तो 3500 राशन का खर्च होता है। कई बार वो बाहर से भी खाते हैं, जिस पर 500 रुपये तक खर्च हो जाते हैं।

1 महीने का खर्च 21 हजार रुपये 

अजय जिम जाते हैं। जिम की महीने की फीस 1500 रुपये है। वो आना जाना पैदल ही करते हैं इसलिए इस पर खर्च नहीं होता है। उनका कुल 1 महीने का खर्च 21000 रुपये है। जो कॉर्पोरेट एम्प्लॉई के लिए एक ठीक-ठाक खर्च है। 
अजय ने जो बजट बताया है वो लोगों को काफी सस्ता लग रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि ये जितना सोचा था उससे काफी सस्ता है। कुछ यूजर ने लोकेशन और कॉन्टेक्ट भी मांग लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News