ब्यूटी विद ब्रैन की मिसाल, अब UPPSC में रचा इतिहास, जाने डॉ. ज्योति शर्मा की कहानी ?

 | 
ब्यूटी विद ब्रैन की मिसाल, अब UPPSC में रचा इतिहास, जाने डॉ. ज्योति शर्मा की कहानी ?

Udaipur Times, Success Story :  मेहनत करने वाले एक दिन जरुर मुकाम हासिल करते हैं। इसी कहावत को सच कर दिखाया है सारण जिले के भेल्दी की बेटी डाॅ. ज्योति शर्मा ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की सहायक आचार्य (एनाटॉमी) भर्ती में उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उनका चयन उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के पद पर हुआ है। डा. ज्योति की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ सराय बख्श गांव और पूरे सारण जिले में खुशी की लहर है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (एनाटॉमी) के 18 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 26 और 27 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किया था।

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने 12 नवंबर को चयन परिणाम जारी किया। इसमें जारी मुख्य चयन सूची में डा. ज्योति शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतिस्पर्धा के बीच शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी शैक्षणिक तैयारी और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की डा. ज्योति शर्मा सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बख्श निवासी कृष्ण शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2020 के स्नातकोत्तर बैच में एमएस (एनाटॉमी) विषय की पढ़ाई की थी।

इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी और लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखा। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News