हरियाणा कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 | 
हरियाणा कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Udaipur Times, Haryana  News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा के CM नायब सैनी ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। बैठक सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की जाएगी।  इसमें कैबिनेट मिनिस्टर्स समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कई अहम प्रस्ताव चर्चा व अप्रूवल के लिए रखे जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ,  CM सैनी के हालिया गुजरात दौरे के बाद कैबिनेट बैठक में निवेश से जुड़े विषय पर चर्चा संभव है। गुजरात में निवेशकों के साथ हुई बैठकों के दौरान 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। डिफेंस, रियल एस्टेट और ऑयल व गैस क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश शमिल है।

जानकारी के मुताबिक, एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के 1400 करोड़ और सेमीकंडक्टर क्षेत्र के 2900 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं। दौरे के पहले दिन करीब 12 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News