फतहसागर में तैरता मिला एक अज्ञात शव

आज फतह सागर तालाब में एक अज्ञात, अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। अम्बामाता पुलिस ने शव को एम् बी हॉस्पिटल स्थित शव गृह में रखवा कर अज्ञात के नाम और पते की जानकारी जुटाने में लग गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष की है और […]

 | 

फतहसागर में तैरता मिला एक अज्ञात शव आज फतह सागर तालाब में एक अज्ञात, अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। अम्बामाता पुलिस ने शव को एम् बी हॉस्पिटल स्थित शव गृह में रखवा कर अज्ञात के नाम और पते की जानकारी जुटाने में लग गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष की है और उसने काले रंग की शर्ट व स्लेटी रंग का पेन्ट पहन रखा था, मृतक की जेब से 250 रूपये मिले है पर कोई नाम और पता नहीं मिल पाया है मृतक मुस्लिम समुदाय का होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11.30 बजे फतह सागर में शव को किनारे के पास तैरता देख लोगो ने अम्बा माता थाने को सूचित किया, शव फतह सागर सागर में मोती मगरी के क्षेत्र में तैर रहा था, पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर ऍम.बी हास्पिटल के शव गृह में रखवा दिया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News