अना विवि चेन्नई व पुने विवि को वॉक ओवर मिलने से अगले दोर में

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मैंच खेले गये।

The post

 | 

अना विवि चेन्नई व पुने विवि को वॉक ओवर मिलने से अगले दोर में

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मैंच खेले गये।

स्पोर्ट्स बोर्ड के चैयरमेन प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि अन्ना विवि चेनई एवं पुने विवि को वॉक ओवर मिलने से ये टीमें अगले दौर में पहुंच गई है।

आज ये हुए कड़े मुकबाले:-

स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि आज के सभी मैंच बहुत ही रोमांचक रहे है जिसमे अन्ना विवि चेनई एवं पुने विवि को वॉक ओवर मिलने से ये टीमें अगले दौर में पहुंच गई।

मुम्बई विवि मुम्बई ने कुरूक्षेत्र विवि को 17 अंको, पांडीचेरी विवि ने नोर्थ बंगाल विवि को 6 अंको से, शिवाजी विवि कोल्हापुर ने पंजाब विवि को 6 अंको से, केरल विवि ने पंडित रविशंकर शुक्ला विवि रायपुर को 2 अंको से, नोर्थ महाराष्ट्र विवि जलगॉव ने सी.एस.जे.एम. कानपुर विवि को 4 अंको से, कालीकट विवि ने वीबीएस पूर्वांचल विवि को 10 अंको से शिकस्त दी।

इनके बीच होगा क्वार्टर फाईनल मुकाबला:-

मुम्बई विवि एवं नोर्थ बंगाल विवि, पुने विवि एवं कालीकट विवि, पांडीचेरी विवि एवं विवि केरल तथा शिवाजी विवि कोल्हापुर एवं अन्ना विवि चेन्नई के बीच क्वार्टर फाईनल मुकाबला होगा।

क्वार्टर फाईल में जो टीम विजयी रहेगी उनके बीच दोपहर के सत्र में समीफाईनल मुकाबला होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News