अनन्त श्री ठाकुर जी श्री जगन्नाथ राय जी की रथयात्रा की तैयारियाँ जोरो पर

आगामी 25 जून 2017, रविवार आषाढ़ बीज को स्थानीय जगदीश मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के संदर्भ में श्री रथ समिति उदयपुर की आज लक्ष्मी नारायण मंदिर पर बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता घनश्याम चावला ने की रथयात्रा पूर्ण मर्यादा व अनुशासित रूप में निकाली जायेगी उक्त रथयात्रा में रथ को खिचने वाले सभी श्री रथ समिति के कार्यकर्ता व अन्य भक्तजन पूर्ण मेवाडी वेशभुषा में नंगे पैर रथ को खिच कर रथ की शोभा बढायेगें।

 | 

समिति के महासचिव राजेन्द्र श्रीमाली ने जानकारी दी की ठाकुर जी श्री जगन्नाथ राय जी की रथयात्रा दोपहर 3.30 बजे प्रारम्भ होगी पूर्व निर्धारित मार्ग से रजत रथ में विराजित ठाकुर जी श्री जगन्नाथ राय जी महालक्ष्मी जी व दाणीराय जी की स्वागत आरतियां सर्व प्रथम राधावल्लभ जी मंदिर ठाकुरजी कृष्णा गोपाल जी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, अभय स्वरूप जी मंदिर, माजी की बावडी, अन्नपूर्णा माताजी मंदिर, घण्टाघर, जैन मंदिर बडा बाजार, चारभुजा नाथजी मंदिर मोचीवाडा, ठाकुर जी गोवर्धन नाथ जी मंदिर, अरोडा समाज मंदिर, भडभुजा घाटी, खत्री समाज मंदिर भोपालवाडी, गडिया देवडा महादेव मंदिर, राधा कृष्णा मंदिर चोखला बाजार, सन्तोषी माता मंदिर, बड़लेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, धानमण्डी, तेली समाज धानमण्डी चैक, पारस सिंघवी परिवार, लखारा चौक व्यापार मंदिर, चारभुजा मंदिर, सेन समाज, झीणेश्वरमहादेव मंदिर झीणीरेत का चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर अस्थल चौराहा, महंत श्याम बाबा मारवाडी बर्तन भण्डार, आरएमवी स्कुल, वेस्टर्न गैराज स्व. बाबूलालजी परिवार, अग्रवाल समाज आरएमवी रोड़, सिंधी समाज, कैलाश काॅलोनी, होटल बडी हवेली, हनुमान मंदिर, रंग निवास चैराहा, शीतला माता मंदिर, राजपुत महासभा मामाजी की हवेली, महालक्ष्मी मंदिर, श्रीमाली समाज, आशापाल मंदिर भट्टियानी चोहट्टा आदि स्थानों पर पश्चात् जगदीश प्रागंण में पुजारी परिवार द्वारा महाआरती के साथ सम्पन्न होगी।

उक्त बैठक में रथ समिति के दीपक गौड़, विष्णु कसारा, गुंजन दिक्षित, सुरेन्द्र सिंह, जयन्त कसारा, रवि माली, जगदीश तंवर, कैलाश मेघवाल, हिम्मत कोठारी, कृष्णगोपाल बोहरा, नवीन पण्डिया, दीपक कसारा, राहुल कसारा, अभिषेक वैष्णव, भरत वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News