प्राचीन मुद्रा पहचान शिविर कल
अकादमी ऑफ इण्डियन न्यूमिस्मेटिक्स एण्ड सिग्लियोग्राफी, इन्दौर एवं
| Dec 5, 2014, 18:31 IST
अकादमी ऑफ इण्डियन न्यूमिस्मेटिक्स एण्ड सिग्लियोग्राफी, इन्दौर एवं उदयपुर चैप्टर के द्वारा भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्रदर्शनी व पहचान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इतिहास विभाग के व्याख्याता डॉ. पंकज आमेटा ने बताया कि महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वाधान में कुम्भा सभागार में इस अभिनव ज्ञान गंगा प्रदर्शनी एवं प्राचीन मुद्रा पहचान शिविर का आयोजन सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक किया जायेगा।
