और देखते ही देखते बना दिया अपना जंगल

कहावत है कि अगर इंसान कुछ करने का ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं! यह कहावत साबित कि है पिछले 2 साल से शहर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने के उद्धेश्य से प्रत्येक रविवार को कार्यरत युवा संगठन पुकार के युवाओ ने।

 | 

और देखते ही देखते बना दिया अपना जंगल

कहावत है कि अगर इंसान कुछ करने का ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं! यह कहावत साबित कि है पिछले 2 साल से शहर को हरा-भरा व स्वच्छ रखने के उद्धेश्य से प्रत्येक रविवार को कार्यरत युवा संगठन पुकार के युवाओ ने।

संगठन के संस्थापक भुवनेश ओझा के अनुसार पिछले 8 सप्ताह से टीम पुकार विज्ञान महाविद्यालय कि विरान पड़ी जमीन पर ‘शहरी-जंगल’ (मिनी-फॉरेस्ट) के निर्माण मे कार्यरत है। टीम के सभी सदस्यों ने काँटेदार झाड़ियों व कचरे से अटी पड़ी जमीन को साफ करने के बाद लगभग 120 अलग-अलग प्रजातियों के पोधे लगाए और उनकी देख-रेख भी निश्चित समय पर की जा रही है ताकि सदस्यो द्वारा अपने शहर के लिए देखा गया सपना साकार किया जा सके।

और देखते ही देखते बना दिया अपना जंगल

टीम मे मिनी-फॉरेस्ट के निर्माण के समय से जुड़े सदस्य अजय सिंह के अनुसार आज शहरो मे बढ़ते प्रदूषण के निवारण हेतु शहर के सार्वजनिक उद्यानो व खाली पड़ी जमीनों को छोटे-छोटे मिनी-फॉरेस्ट कि जरूरत है ताकि जैव-विविधता के संरक्षण को बढ़ावे के साथ-साथ हमे स्वास्थवर्धक ऑक्सिजन भी मिल सके।

और देखते ही देखते बना दिया अपना जंगल

इस मुहिम मे टीम के आयुष, कुमार, मोनिका, दिक्षा, नितिन, प्रवीण, पृतेश, ऋषभ, विशाल, पुष्कर, विजेंद्र, प्रांजल, सुरभि, स्मारिका, दिव्या, तरुणा, हर्षवर्धन, विकास, मृणाल, संदीप, भिनी, मेघ्ना, मोहित इत्यादि सदस्यो ने अपना योगदान दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News