आंगनबाड़ी में निकली 28,608 पदों पर बड़ी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन ?

 | 
आंगनबाड़ी में निकली 28,608 पदों पर बड़ी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन ? 

Udaipur Times, UP Anganwadi Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारियां कर रही महिलाओं के लिए योगी सरकार बड़ा मौका लेकर आ रही है। राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के 26,608 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती करने वाला है। इनमें 7,068 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के और 21,540 पद सहायिका के हैं। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन करने की तिथियां निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के महत्वपूर्ण बिंदू 

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 यह विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती हेतु ऑफिशियल अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बाल विकास, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। 

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। यह भर्ती जिला स्तर पर आयोजित होगी, इसलिए रिक्तियां अलग-अलग जिलों के अनुसार तय की जाएंगी। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले अपने जिले की आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना देखें।

आधिकारिक वेबसाइट या जिला पोर्टल पर जाएं।

“ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण दर्ज करें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने के लिए पात्रता

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए हैं। ध्यान रखें कि इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं, जो अपने संबंधित गांव, वार्ड या न्याय पंचायत की निवासी होनी चाहिए। उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। यह भर्ती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News