हरियाणा में 2 बच्चों संग आंगनबाड़ी वर्कर का सुसाइड ! 12 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति करता था क्लेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद में जिले के गांव मेहुवाला में 10 फीट गहरे वाटर टैंक में 2 बच्चों संग कूदकर आंगनबाड़ी वर्कर महिला ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक महिला का पति संदीप नशे का आदी है। इसी कारण पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में यह भी चर्चा है कि बीते दिन दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति उस पर काफी देर चिल्लाता रहा। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। Haryana News
जैसे ही पड़ोसियों व अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। मगर तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के समय पति रेलवे स्टेशन लोगों को पानी पिलाने गया हुआ था।
उधर, भट्टू थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर केस दर्ज किया है। मृतका के भाई प्रवीण कुमार का कहना है कि जीजा संदीप अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था। परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। Haryana News
मृतकों की पहचान भट्टू क्षेत्र के गांव मेहुवाला निवासी सुदेश (31), बेटा विनीत (8) और बेटी ज्योति (10) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार खेतीबाड़ी करता है। अपने परिवार के साथ गांव से कुछ दूरी पर बनी ढाणी में रहता है। संदीप ने 12 साल पहले सुदेश से लव मैरिज की थी। लव-मैरिज के बाद से उसके घर वाले उससे नाराज थे और वो शादी के बाद से मायके नहीं गई थी। Haryana News
SHO बोले
भट्टू थाना प्रभारी वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के भाई के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
