हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर सस्पेंड ! SIR कार्य में लापरवाही बरतने DC का बड़ा एक्शन

 | 
हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर सस्पेंड ! SIR कार्य में लापरवाही बरतने DC का बड़ा एक्शन

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने पर बूथ संख्या-104, मोलाहेड़ा पर नियुक्त आंगनवाड़ी वर्कर बाला रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा लागू सेवा नियमों के तहत की गई है। 

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बादशाहपुर विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान बाला रानी ने दो मतदाताओं द्वारा विधिवत जमा कराए गए गणना प्रपत्रों को "अनकलेक्टेबल" अंकित कर दिया। इस लापरवाही के कारण संबंधित मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके। रिपोर्ट में संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं वैधानिक दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्य में कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News