आंगनवाडी कर्मचारी संघ का कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन
आज दोपहर आंगनवाडी कर्मचारी संघ की महिलाओं ने अपनी मांगो के लिए कलेक्ट्री के सामने रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन किया, तथा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
आज दोपहर आंगनवाडी कर्मचारी संघ की महिलाओं ने अपनी मांगो के लिए कलेक्ट्री के सामने रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन किया, तथा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
आंगनवाडी कर्मचारी संघ उदयपुर की अध्यक्ष गीता शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांग सरकार द्वारा पूर्व में प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शत प्रतिशत पद आंगनवाडी कर्मियों से भरने तथा किशोरी बालिका केन्द्र संचालन में अतिरिक्त समय किए कार्य का अतिरिक्त भुकतान है।
शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान द्वारा उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व सिरोही में आंगनवाडी केन्द्रों पर पूर्व प्राथमिक शिक्षको के 500 पदों पर सीधी भर्ती को रद्द कर सरकार आंगनवाडी कर्मियों व आशा सहयोगिनी को उन पदों पर लिया जाना चाहिए, जिसके चलते सभी कर्मचारियों ने आज धरना प्रदर्शन किया है.