राजसमंद के नाथद्वारा में टूटी सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

 | 
Protest in Nathdwara

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 19 जून 2026। राजसमंद ज़िले के नाथद्वारा शहर के कुमारवाड़ी क्षेत्र में बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढों से परेशान शहरवासियों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर नगरपालिका आयुक्त के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए और जल्द समाधान की मांग की। Rajsamand News

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस मार्ग से लगातार वीआईपी मूवमेंट रहता है। साथ ही, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का निवास भी इसी क्षेत्र के नजदीक है। इसके बावजूद सड़कें बदहाल पड़ी हैं। Rajsamand News

शहरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है और यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। Rajsamand News

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Rajsamand News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News