सलमान खान शिल्पा शेट्टी से नाराज़ वाल्मीकि समाज ने फूंके पुतले

उदयपुर में आज दोपहर को वाल्मीकि समाज के लोगो ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूँक कर प्रदर्शन किया। समाज के लोग बाबा साहेब अम्बेडकर चौराहे से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री पहुंचे। कलेक्ट्री पहुंचकर आक्रोशित लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को गिरफ्तार कर मुक़दमा चलाने की मांग करते हुए दोनों के पुतले फूंके।

 | 

सलमान खान शिल्पा शेट्टी से नाराज़ वाल्मीकि समाज ने फूंके पुतलेउदयपुर में आज दोपहर को वाल्मीकि समाज के लोगो ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूँक कर प्रदर्शन किया। समाज के लोग बाबा साहेब अम्बेडकर चौराहे से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री पहुंचे। कलेक्ट्री पहुंचकर आक्रोशित लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को गिरफ्तार कर मुक़दमा चलाने की मांग करते हुए दोनों के पुतले फूंके।

समाज के लोगो ने बताया की अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया, जिनसे वाल्मीकि समाज की भावनाये आहत हुई है।

उल्लेखनीय है की सलमान खान ने अपनी फिल्म टाइगर ज़िंदा है के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान ने अपने डांस टैलेंट को नापते हुए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया वहीँ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए की वह घर पर कैसी दिखती है, इसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News