अनिल चतुर्वेदी पुन: भाजपा देहात जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की सहमति से भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी को पुन: भाजपा देहात जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया।

 | 

प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक पिंकेश पोरवाल नें एक पत्र प्रेषित कर इस नियुक्ति की पुष्टि की । प्रत्र में इस नियुक्ति के साथ ही अपेक्षा की गई है कि संघठन की मूल भावना एवं उद्देश्य को समझते हुए रचनात्मक प्रयासों द्वारा संघठन की रीति नीति का गंभीरता पूर्वक प्रसार करेंगे।

चतुर्वेदी इससे पूर्व भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी के दायित्वों का दो बार सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है एवं भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमों के विभिन्न पदों का दायित्व भी निभा चुके है। उल्लेखनीय है कि अनिल चतुर्वेदी जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी के प्रवक्ता भी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News