विश्व निश्चेतना दिवस पर एनिस्थिसिया इयर बुक का विमोचन
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विश्व निश्चेतना दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एनिस्थिसिया इयर बुक का भी विमोचन किया गया।

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विश्व निश्चेतना दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एनिस्थिसिया इयर बुक का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के सीईओ अंकित अग्रवाल, डीन एफएस मेहता व डॉ सुनन्दा गुप्ता ने केक काटकर सभी को एनिस्थिसिया दिवस की बधाई दी व अपने उद्बोधन में शल्य क्रिया में एन्स्थििसिया की महत्ता पर प्रकाश डाला।
निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ एसएस जैतावत ने विश्व निश्चेतना दिवस का इतिहास व उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला व डॉ अल्का छाबड़ा ने एनिस्थिसिया के विषय में व्याप्त भ्रांतियां विषय पर परिचर्चा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अस्पताल की अधीक्षक डॉ प्रमिला बजाज ने किया।