अंजलि राजौरिया: उदयपुर की नगर निगम आयुक्त

राज्य की नई कांग्रेस सरकार ने उदयपुर में कलेक्टर पद पर श्रीमती आनंदी की नियुक्ति के साथ साथ नगर निगम आयुक्त के पद पर अंजलि रजौरिया को नियुक्त किया है। नगर निगम के पूर्व आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग का तबादला कर दिया गया था। उल्लेखनीय है की जिले में कलेक्टर का पद भी एक महिला को दिया गया है, श्रीमती आनंदी अपना पदभार संभल चुकी है। अब नगर निगम आयुक्त का पद भी एक महिला सुशोभित करेंगी।

 | 

राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 21 आईएएस और 16 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की। प्रदेश में नई सरकार के गठन के 20 दिन में 129 आईएएस के तबादले हो चुके हैं। आईएएस की यह चौथी तथा आईपीएस की दूसरी तबादला सूची है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अजमेर एसडीओ अंजलि राजौरिया अब उदयपुर नगर निगम में आयुक्त होंगी। अंजलि पूर्व में गोगुन्दा की एसडीम रह चुकी है। अंजलि ने पिछले साल मई में गोगुंदा एसडीओ रहते बजरी से भरा हुआ प्रधान के पिता का ट्रक जब्त किया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News