अंजुमन ए बुरहानी ने पुलिस विभाग को दिये सेनेटाईजर के ड्रम व फूड पैकेट
फतहपुरा चौकी, अम्बामाता थाना व हाथीपोल थानों में सामग्री प्रदान की गई।
| Mar 24, 2020, 11:46 IST
अंजुमन ए बुरहानी फतहपुरा बोहरा समाज ने आज विभिन्न पुलिस थानों में जरूरतमंदो के लिये फूड पैकेट बांटे
उदयपुर। कोरोना वायरस से लाॅक डाउन होने से रोजगार पर संकट होने के कारण खाने की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिये अंजुमन ए बुरहानी फतहपुरा बोहरा समाज ने आज विभिन्न पुलिस थानों में जरूरतमंदो के लिये जहाँ फूड पैकेट बांटे वहीं विभिन्न स्थलों को सेनेटाईज करने के लिये सेनेटाईजर के ड्रम प्रदान किये।
समाज के अब्दुल लच्छावाला ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद अली असगर सनवाड़ी, अब्दुल कुतुबअली के साथ मिलकर फतहपुरा चौकी, अम्बामाता थाना व हाथीपोल थानों में सामग्री प्रदान की गई।
अब्दुल ने बताया कि समाज इस प्रकार की समस्या से जूझने वालों की मदद के लिये हमेशा आगे आया है और आगे भी इस प्रकार की सामग्री प्रदान करने में अग्रणी रहेगा।
