महालक्ष्मी जी का अन्नकूट महोत्सव
हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में मंगलवार को महालक्ष्मी जी को 56 भोग धराया गया
| Oct 28, 2014, 19:18 IST

हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में मंगलवार को महालक्ष्मी जी को 56 भोग धराया गया मन्दिर के पुजारी पण्डित राजेश आमेटा ने बताया कि इस अवसर पर महिला समिति की ओर से महालक्ष्मी जी मन्दिर प्रांगण में भजन किर्तन का आयोजन किया गया तथा मन्दिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई।

महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष नन्दलाल लावटी, सचिव भॅवर सिंह चौधरी, गोविन्द सिंह चौहान, वल्लभ बंसल, भैरो सिंह परिहार, कन्हैया लाल माहेश्वरी, इन्दर सिंह राणावत, कंचन देवी परिहार, सुरजदेवी सोलंकी सहित कोलानीवासियों ने महाआरती में भाग लिया।

